Gaiety Theater
शिमला के ऐतिहासिक गेयटी थियेटर का नाम तो आप लोगों ने सुना ही होगा। क्या आप जानते हैं, दुनिया में ऐसे केवल छह ही थियेटर हैं। जी, हां, यह बिल्कुल सच है। साल 1887 में यह थियेटर बनाया गया। जो देश और प्रदेश का तमाम तरह का इतिहास संजोए है। सन् 1887 में ब्रिटिश आर्किटैक्ट हैनरी इरविन ने गेयटी को विक्टोरियन गोथिक शैली में बनाया था। 12वीं शताब्दी से लेकर 18वीं शताब्दी तक इस तरह के ही थियेटर बनाए जाते थे. ब्रिटिश काल में जब शिमला समर कैपिटल थी, उस समय अंग्रेज शिमला को कल्चरल सैंटर बनाना चाहते थे, इसलिए उन्होंने गेयटी थियेटर को निर्माण करवाया। ऐसे थियेटर पूरे विश्व में अब केवल 6 बच गए हैं। गेयटी थियेटर की विशेषता ये है कि यहां पर पर्फाम करने के लिए आर्टिस्ट को माइक लगाने की जरूत नहीं पड़ती. इस थियेटर का निर्माण यू शेप में किया गया है। जब भी थियेटर में कोई प्ले होता है तो बालकनी में बैठा हर व्यक्ति भी डायलॉग अराम से सुन सकता है। गेयटी थियेटर में ब्रिटिश काल में कई प्रसिद्ध लेखकों द्वारा लिखे गए प्ले को प्रदर्शित किया जाता था। इंगलैड के प्रसिद्ध कॉंमेडियन माइकल पैनिल भी यहां पर डाक्युमेंट्...